दारू पार्टी कर रमौआ डैम में नहाने उतरे युवक की मौत
Feb 18 2023
ग्वालियर। दोस्तों के साथ दारू पार्टी करने के बाद डैम में नहाने उतरा युवक गहरे पानी में डूबा गया। घटना सिरोल थाना क्षेत्र के रमौआ डैम की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी थी। 20 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया है। इससे पहले रात ज्यादा होने पर युवक का पता नहीं चला तो तलाश बंद कर दी और शनिवार की सुबह से ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी और युवक की तलाश शुरू कर दी थी।
मुरार थाना क्षेत्र के वंशीपुरा निवासी 20 वर्षीय दीपक पुत्र अमर सिंह जाटव बीते रोज दोस्त अजीत यादव और फारूख खान के साथ पार्टी करने के लिए रमौआ डैम पर आया था। यहां आने के बाद तीनों ने दारू पार्टी की और उसके बाद नहाने डैम में उतर आए। नहाते समय दीपक गहराई में आ गया और अचानक उसका पैर फिसला और वह गोते लगाने लगा। अजीत व फारूख ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नशे में होने के कारण सफल नहीं हुए तो मदद के लिए आवाज लगाई और पुलिस तथा परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और दीपक की तलाश में सर्चिंग की।
दीपक के डूबने के बाद उसके साथियों का नशा एक मिनट में ही छू हो गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर घटना का पता लगा रही है।
हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वह घटना के बाद से ही मौके पर डटे रहे और रात में भी डैम के पास मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









