बजरंग भक्त मंडल ने वृद्धजनों एवं बच्चो को फलाहारी भोजन करवा कर मनाया शिवरात्रि पर्व
Feb 18 2023
ग्वालियर। बजरंग भक्त मण्डल रजि ग्वालियर द्वारा विगत कुछ बर्षो से नारायण वृद्ध आश्रम लक्ष्मीगंज मे शिवरात्रि पर्व वृद्धजनो को अपने हाथो से फलाहारी भोजन करवा कर मनाया जाता है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गौसेवा एवं सामाजिक कार्यों से जुडी ग्वालियर की संस्था बजरंग भक्त मण्डल द्वारा नारायण वृद्धाश्रम मे निवासरत असहाय एवं निराश्रित करीब 35 वृद्ध एवं खुला आश्रम मे रहने वाले करीव 15 बच्चों एवं आश्रम में कार्यरत लोगो को फलाहारी भोजन करवा कर महाशिवरात्रि का पर्व मण्डल के सदस्यों एंव दान दाताओं के सहयोग से मनाया गया।
भोजन प्रारम्भ करने से पूर्व बृद्धाश्रम के बृद्धजनो द्वारा बजरंग भक्त मंडल को आशीर्वाद दिया कि वे सदैव ऐसे ही सेवा में लगे रहें एवं उन्नति करें। भोजन करते हुए वृद्धजनों के चेहरे पर जो खुसी थी वो अद्भुत थी जिसे देखकर मंडल का प्रत्येक सदस्य के चेहरे पर एक श्रद्धा के भाव थे जो उनकी सेवा को प्रदर्शित कर रहे थे।
भोजन करवाने के उपरांत मंडल के सदस्यो द्वारा भूतभावन भगवान भोलेनाथ की प्रसादी एवं ठंडाई ग्रहण की गई। आज के सफल आयोजन के लिये मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने सभी का आभार व्यक्त किया है।
आयोजन में अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, संयुक्त सचिव जितेंद्र चंदेल, नमन अवस्थी, विजय बंसल, अभिमन्यु सिंह चौहान, भूपेंद्र सासोड़े, कौशल अग्रवाल, पवन गोयल, रामकिशोर मंगल, सतीश शर्मा एवं अन्य सदस्य मोजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









