उत्कृष्ट विधिक कार्य के लिए अधिवक्ता चौहान का सम्मान

Feb 18 2023

ग्वालियर। मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग नई दिल्ली के प्रमुख एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रविंद्र सिंह तोमर एवं नगर निगम कमिश्नर ग्वालियर द्वारा अधिवक्ता धर्म सिंह चौहान को उत्कृष्ट विधिक कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर सार्वजनिक मंच से उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रमुख रविंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि अधिवक्ता धर्म सिंह चौहान द्वारा गरीब एवं पिछड़े व असहाय लोगों को निरंतर निशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। यह पुनीत कार्य उनके द्वारा विगत कई वर्षों से संचालित किया जा रहा है। 
श्री चौहान कई मंचों पर लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए नजर आए हैं सामाजिक जागरूकता में उनकी भागीदारी प्रशंसा के काबिल है उनके इसी त्याग पूर्ण एवं उत्कृष्ट विधिक कार्य के लिए आयोग द्वारा उन्हें सम्मान के लिए चुना गया जो कि अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। इसी अवसर पर नगर निगम कमिश्नर ग्वालियर द्वारा भी श्री चौहान को सम्मानित किया गया, और कहां गया की समाज में निरंतर निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों को सम्मान का हक है ऐसे व्यक्तियों का समय-समय पर सम्मान होना चाहिए ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जा सके। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।