अचलेश्वर महादेव मंदिर

Feb 18 2023

शहर के बीचों-बीच स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर में आलम यह था कि रात दो बजे भक्तों की कतार सनातन धर्म मंदिर तक आ गई थी जो दोपहर तक वहीं की वहीं थी। 
यहां काजू बादाम से बना 56 भोग एवं फूल बंगला मंदिर के सामने बने मंच पर पीतल की शिव प्रतिमा के सामने सजाया गया। मंदिर के पुजारी ने अचलनाथ को मेवे की खीर एवं भांगयुक्त ठंडाई का भोग लगाया।
भक्त शिवलिंग को स्पर्श नहीं कर सकें इसको लेकर शिवलिंग के आसपास रैलिंग लगाई गई जो श्रद्धालु मंदिर में भीड़ से बचने, न जाना चाहें उनके लिए बाहर से दर्शन के लिए एक गेट छोड़ा गया है। इसी गेट पर लगाई गई स्टील की नाली में भक्तगण जल और दूध चढ़ा रहे थे जो पाइप द्वारा सीधे अचलनाथ पर चढ़ रहा था। यहां बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर जहां अचलनाथ के लाइव दर्शन कराए जा रहे थे, वहीं चेंबर एवं इंदरगंज चौराहे केसामने लगे डीजे पर भोले के भजनों के साथ भक्त झूम रहे थे।