महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, बम-बम भोले से गूंजे शिवालय
Feb 18 2023
ग्वालियर। शहर में शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा गया। जहां से भी गुजरो, वहां पर भक्त बम-बम भोले के जयकारे लगा रहे थे एवं शहर के शिवालय रात 12 से ही भोले के जयकारों से गूंज रहे हैं। महाशिवरात्रि को लेकर अचलेश्वर महादेव, गुप्तेश्वर महादेव, कोटेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, मारकंडेश्वर महादेव, हजारेश्वर महादेव, मंगलेश्वर महादेव, बंधौली एवं गिरगांव के महादेव मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिवालयों उमड़ी श्रद्धालुओं कि भीड़ देखकर अहसास हो रहा था कि मानो भोले की बारात में सारा शहर बाराती बनकर शामिल होना चाह रहा हो।
शिवजी के विवाह में भक्त डीजे की धुन पर बाराती बनकर झूम रहे हैं। दोपहर गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से शिव बारात निकली, जिसमें शिव के गण भूत-पिशाच के वेश में भक्तगण शामिल हुए। कांवरिए ओम नम: शिवाय के जाप के साथ कांवर चढ़ा रहे थें तो वहीं भक्तों की लंबी-लंबी कतारें रात से ही लगना शुरू हो गईं जो सूर्य उदय होने के साथ ही ओर लंबी होती गईं। इंदरगंज चौराहे से एवं थीम रोड से अचलेश्वर जाने वाले मार्गों पर वाहनों का प्रवेश रात से ही बंद कर दिया गया था। इसी प्रकार कोटेश्वर की ओर भी घासमंडी एवं विनय नगर तिराहे से वाहनों का प्रवेश निषिद्ध किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









