गैस सिलेंडर के लीक होने से व्यापार मेले में फिर लगी आग, तीन लाख का नुकसान
Feb 17 2023
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला में गत रात तीन बजे कपड़े की दुकान में आग लगने से तीन लाख का माल जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने चार गाड़ी पानी डालकर आग पर काबू पाया और आग को फैलने से रोक दिया।
गत रात को तीन बजे फायर ब्रिगेड कर्मचारी राधेश्याम वर्मा को फोन पर सूचना मिली थी कि छत्री नंबर आठ पर आग लग गई है। यहां दुकान में सोने वाले एक कर्मचारी ने इसकी सूचना दी थी। इस सूचना पर वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने टीम के साथ आग बुझाने के लिए पानी फेंकना शुरु करते हुए और गाडिय़ों को भी यहां बुला लिया था। इसके बाद तीन और फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई थी एक साथ आग बुझाने के लिए हुए प्रयास के कारण आग पर शीघ्र ही काबू पा लिया गया। जब तक आग बुझी तब तक दुकान में रखा तीन लाख का सामान जल चुका था। इस दौरान फायर मेन जोगेन्द्र पाल सहित अन्य दमकल कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे।
दुकान में आग यहां रखे सिलेंडर लीक हो रही गैस के कारण लगी। गत रात में जब एक कर्मचारी ने बीडी के लिए जैसे ही माचिस जलाई तभी वहां आग लग गई। आग लगते ही यह कर्मचारी बाहर आ गया और उसने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मेला में आग लगने से तीन दुकाने जलकर राख हो गई थी। उस समय भी गैस सिलेंडर यहां मिला था। आज की घटना में भी सिलेंडर ही आग का कारण रहा है।
दुकान संचालक हर्ष शर्मा ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना पड़ोसी दुकानदार से मिली। जब वे यहां आए तो दुकान का सामान जल चुका था। हर्ष एक दिन पहले ही 1 लाख 40 हजार रुपए का माल लाए थे। दुकान में लेडीज के सूट, मैक्सी आदि सामान भरा था।
मेला में आग लगने की सूचना पर मेला दुकानदार कल्याण समिति के अध्यक्ष बलवीर खटीक, गिर्राज शर्मा अरविंद पाल और रफ्फन खान मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। घटना के समय प्राधिकरण के अधिकारियों को भी सूचना दी गई लेकिन वे नहीं पहुंचे। सचिव निरंजन श्रीवास्तव ने कहा कि पीडि़त दुकानदार को मुआवजा दिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









