महिलाओं हेतु निशुल्क स्वास्थ्य एवं जाँच शिविर संपन्न

Feb 17 2023

ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा द्वारा ग्रासिम इंडस्ट्रीज विक्रम वूलन मालनपुर के सहयोग से ग्राम मालनपुर में एक निशुल्क स्वास्थय शिविर का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता रामवीर शर्मा उपस्थित थे। उन्होंने सभी महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अच्छेंद्र सिंह कुशवाह उपस्थित थे, उन्होंने सभी महिलाओं को मौसमी बीमारियों से बचने एवं स्वास्थ्य  सफाई और सुरक्षा पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।  शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण डॉ सपना भदौरिया द्वारा सामान्य बीमारियों की जांच की गई एवं डॉ पीयूष गौड़ दंत चिकित्सक डॉ विक्रम शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के पैरामेडिकल छात्र कु माधुरी राठौर, विकास, काजल साहू, नीलम लोधी, रविशंकर आदि की मुख्य भूमिका रही।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ता श्रीमती नारायणी शर्मा द्वारा किया गया। शिविर में 180 ग्रामीण नागरिकों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया। शिविर के अंत में गीता सूर्यवंशी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।