गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा स्टार्टअपनेस्ट 5.0 का आयोजन
Feb 17 2023
ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा आईटीएम यूनिवर्सिटी में स्टार्टअप-नेस्ट 5.0 कार्यशाला आयोजन किया गया इसमें छात्रों के स्टार्टअप से जुड़े जवाब अतिथि वक्ताओं द्वारा दिये गये वक्ताओं ने कहा जब आप एक स्टार्टअप शुरू करते हैं तो आइडिया के साथ एक प्लानिंग अवश्य बनालें जिससे स्टार्टअप को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। व्यावसायिक योजना आपको स्पष्टता प्राप्त करने में मदद करेगी। मार्केटिंग,सेल्स जैसे बुनियादी ढांचे जरूर तैयार रखें आपको अपनी कंपनी का रजिस्ट्रेशन करना ही पड़ेगा। ये कंपनी के लिए बेहद जरूरी है।
एक अच्छा और सफल बिजनेसमैन बनने के लिए आपको सारे काम लीगल तरीके से करने होंगे स्टार्टअप पर पडऩे वाले किसी भी ऋण और मुक़दमे के लिए आप जि़म्मेदार रहेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों की दम पर स्टार्टअप नहीं चला सकते इसलिए जानकार व्यक्ति से अपने स्टार्टअप के बारे में सलाह लेना आवश्यक है जिसने खुद भी सफलतापूर्वक बिजनेस किया हो। इस स्टार्टअप कार्यशाला में अतिथि वक्ता के रूप में वर्चुअलिटी के संस्थापक अक्षत अग्रवाल तथा इन्स्टेंट रसोई की संस्थापिका श्रद्धा खरे मौजूद रहे। गुरूकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ ने संस्था का विजन व मिशन छात्रों के साथ साझा किया संचालन आइडियापैड के पवन तिवारी ने किया। इस अवसर पर के गुरूकुल ड्रीम फाउंडेशन के आकाश त्रिपाठी, जयेश श्रीवास्तव, तृप्ति बाजपेई, हिमांशु कुशवाह, सागर गुप्ता, अभय भदौरिया आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









