नारायण वृद्धाश्रम में महिला उत्थान मंडल ने कराया बुजुर्गों का पूजन

Feb 17 2023

ग्वालियर। संतआशारामजी बापू आश्रम द्वारा फरवरी भर से स्कूलों संस्थाओं समेत शहर भर में चलाए जा रहे मातृ पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बापूजी के सत्शिष्य विजय महाराज के सानिध्य में महिला उत्थान मंडल की पदाधिकारियों ने करीब तीन दर्जन बुजुर्ग महिला पुरुषों का तिलक पूजन परिक्रमा कर आरती की गई। सभी को फल मिष्ठान वितरण कर स्वलपाहर के पश्चात भेंट प्रदान की गई। पूजन की पवित्र बेला में सभी वृद्ध जन भावुक हो कर हदय से सैकड़ों आशीर्वाद देते दिखाई पड़ रहे थे। 
पुनीत पूजन कार्यक्रम में श्रीमती कल्पना शर्मा, गीता भार्गव, आशा शर्मा डीके शर्मा, रोहित, हितेश रावल समेत दर्जन भर पदाधिकारीगण शामिल हुए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।