135 ग्राम स्मैक लेकर आया तस्कर पकड़ा
Feb 17 2023
ग्वालियर। स्मैक की खेप लेकर आए एक तस्कर को गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेला ग्राउण्ड के पीछे से पकड़ा है। पकड़े गए तस्कर से पुलिस को 135 ग्राम स्मैक मिली है, जिसकी कीमत करीब साढ़े तेरह लाख रुपए बताई गई है। पकड़े गए तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए तस्कर से पूछताछ के बाद कुछ और आरोपी पकड़े जा सकते हैं।
टीआई गोला का मंदिर रामनरेश यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक तस्कर स्मैक की खेप लेकर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तस्कर की तलाश के लिए पहुंचाया। पुलिस टीम जब सनसिटी के पास पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर वापस जाने लगा तो पुलिस कर्मियों को शंका हुई और उसे रोकने का प्रयास किया तो संदेही युवक भागने लगा, जिसका पीछा कर पुलिस ने पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 135 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान रहीस अली पुत्र साबूद्दीन निवासी साठ फुटा रोड थाटीपुर के रूप में हुई है। पुलिस अब पूछताछ कर पता लगा रहा है कि वह स्मैक की खेप कहां से लेकर आया था और कहां पर सप्लाई देनी थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









