गोविंदपुरी के मिलेनियम प्लाजा में स्पा सेंटर के बाहर युवक से उलझी युवती, अर्द्धनग्न अवस्था में दूर तक भागी
Feb 17 2023
ग्वालियर। गोविंदपुरी के मिलेनियम प्लाजा में एक अर्द्धनग्न युवती ने हंगामा खड़ा कर दिया। उसने एक स्पा सेंटर के बाहर एक युवक को पकडक़र जमकर हंगामा मचाया। महिला किसी बात को लेकर युवक से रुपए मांग रही थी। साथ ही गालियां दे रही थी। यह तमाशा वहां खड़े लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
कुछ ही देर बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हंगामा करने वाली युवती कौन थी और स्पा सेंटर से निकले युवक से उसका क्या विवाद था। चर्चा तो ऐसी भी है कि स्पा सेंटर से ही युवती और युवक निकले थे। फिलहाल यह पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा है।
शहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक अर्द्धनग्न युवती एक युवक से बहस कर रही है। उसे पकडक़र झगड़ा कर रही है और रुपए मांग रही थी। युवती के शरीर पर आधे ही कपड़े थे और युवक उससे बार-बार अपना हाथ छुड़ा रहा था। युवती उसे जाने नहीं दे रही थी। यह दृश्य देखकर वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया।
इसी समय कुछ लोगों ने युवक को सलाह दी कि वह युवती को धक्का देकर भाग जाए। इसके बाद युवक ने धक्का दिया और भाग गया। काफी दूर तक गालियां देते हुए युवती ने उसका पीछा किया, लेकिन वह युवक को नहीं पकड़ पाई। सोशल मीडिया पर आया यह वीडियो शहर के सिटी सेंटर की पॉश कॉलोनी गोविंदपुरी स्थित मिलेनियम प्लाजा के एक स्पा सेंटर के बाहर का बताया जा रहा है। अब युवक-युवती के बीच क्या विवाद था और युवती अर्द्धनग्न अवस्था में क्यों थी यह पता नहीं चल सका है।
वीडियो में ही आसपास खड़े लोग कह रहे थे कि यहां इस तरह की महिलाओं का रोज आना जाना रहता है और उससे यहां का माहौल खराब हो रहा है। लोगों ने स्पा सेंटर में भी असामान्य गतिविधियां चलने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना था कि वह युवक-युवती वहीं से निकले थे। युवती किस बात के पैसे मांग रही थी और जिस तरह से वह गाली गलोंज कर रही थी उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह क्या काम करती होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









