शहर के दो चौराहों का स्मार्ट सिटी के माध्यम से होगा सौंदर्यीकरण केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने सौंदर्यीकरण को लेकर किया चौराहों का निरीक्षण

Feb 15 2023

ग्वालियर 15 फरवरी / शहर के महादजी सिंधिया एवं माधव महाराज प्रथम चौराहा का सौंदर्यीकरण होगा। दोनों चौराहों के सौंदर्यीकरण में हैरीटेज का विशेष ध्यान रखा जायेगा। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को सुबह दोनों चौराहों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैंशहर के सौंदर्यीकरण के लिये स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे कार्यों के तहत इन दो चौराहों का सौंदर्यीकरण भी किया जाना है। केन्द्रीय मंत्री  सिंधिया ने निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर, कलेक्टर  अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कान्याल एवं सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती नीतू माथुर सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे