यातायात में वाधित अस्थाई अतिक्रमण को मदाखलत अमले ने हटाया

Feb 15 2023

ग्वालियर दिनांक 15 फरवरी 2023- नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए निरंतर कार्रवाई कर अस्थाई अतिक्रमण हटाया जा रहा है तथा गंदगी एवं अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई भी की जा रही हैउपायुक्त मदाखलत  सत्यपाल सिंह चैहान ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा निरंतर आमनागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुगम व व्यवस्थित यातायात के लिए कार्रवाई कर रहा है। मदाखलत निरीक्षक  श्रीकांत सेन के निर्देशन मंे बीएसएनएल कार्यालय परिसर एव प्रभारी जनशिक्षा केन्द्र शा.गजराराजा कन्या विद्यालय लश्कर कार्यालय परिसर शा. गजराराजा स्कूल के पास पर खड़े हाथ ठेलो एव अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। उक्त कार्यवाही में एएसआई बाड़ा पुलिस चैकी श्री रामलखन शर्मा एव बाडा पुलिस चैकी का पुलिस बल एव मदाखलत दल (दक्षिण)  मौजूद रहा साथ ही जप्त सामान को मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड डी.बी सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया