अपर आयुक्त ने सुनी आमजन की समस्यायें, दिए निराकरण के निर्देश
Feb 14 2023
ग्वालियर दिनांक 14 जनवरी 2023- आमजनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई के तहत आज नगर निगम ग्वालियर में अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता ने आमजनों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, उपायुक्त डा प्रदीप श्रीवास्तव, सुश्री मिनी अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वार्ड 10 गोलंदाज निवासी अशोक कुमार ने अतिक्रमण हटाये जाने के संबंध में, वार्ड 43 चिठनिस की गोठ के समस्त निवासियों ने अवैध निर्माण को हटये जाने के संबंध सहित अन्य नागरिकों ने अपने आवेदन अपर आयुक्त को दिये। जिस पर अपर आयुक्त ने समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में पेयजल, अतिक्रमण, सफाई, विद्युत, आवास, सीवर सफाई आदि से संबंधित 21 आवेेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अपर आयुक्त ने दिए
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









