शहर के सार्वजनिक तथा सामुदायिक शौचालय दिखने लगे सुंदर व आकर्षित
Feb 14 2023
ग्वालियर 14 फरवरी स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के टॉयलेट 2.0 अभियान अंतर्गत पिछले एक माह से निरंतर ग्वालियर शहर के सभी सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों के अत्याधुनिकीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत अब सभी शौचालयों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं तथा एलईडी लाइटें लगाई गई हैं और उन पर पेंटिंग इत्यादि कर सुंदर बनाया गया हैउपायुक्त स्वच्छ भारत मिशन श्री अमर सत्य गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के टॉयलेट 2.0 अभियान अंतर्गत नगर निगम के द्वारा विभिन्न सार्वजनिक शौचालयों पर जागरूकता अभियान चलाया गया तथा यह संदेश दिया गया कि सार्वजनिक शौचालय एवं मूत्रालय का उपयोग कर शहर को स्वच्छ बनाएं सभी सार्वजनिक शौचालय पर विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया इसके अंतर्गत विशेष सफाई सभी शौचालय में की गई शहर के सभी शौचालयों में वाटर प्लस के मापदंड के अनुरूप तैयारियां पूरी किए जाने के लिए भी कार्य किया जा रहा हैउपायुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि शहर में कुल 94 सार्वजनिक शौचालय एवं 23 सामुदायिक शौचालय हैं। जिसमें से 65 सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों का जीर्णोद्धार निगम द्वारा किया गया है। इन सभी को बहुत सुंदर एवं अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। सभी टाॅयलेट के एडजेस्ट फेन चालू कराए गए हैं। इसके साथ ही आमनागरिकों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड लगाए गए हैं तथा सभी टाॅयलेट्स में सुंदर चित्रकारी कर एलईडी लाइटों से सुसज्जित किया गया है। अब सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय निजी संस्थान तथा होटल के शौचालय की तरह चम-चमा रहे हैं
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









