घर-घर जाकर नागरिकों को दी सरकार योजनाओं की जानकारी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 44 में निकाली विकास यात्रा
Feb 14 2023
14 फरवरी आज मंगलवार को विकास यात्रा के दसवें दिवस पर ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के वार्ड क्रमांक 44 में हनुमान मोहल्ला से पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सभापति मनोज तोमर,भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती यामिनी नवीन परांडे, मोहित जाट ने वार्ड की विभिन्न गलियों मंे भ्रमण कर लोगों को सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी तथा क्षेत्र के विकास के लिए स्वच्छता में सहयोग करने की अपील की इस अवसर पर पूर्व सभापति, राकेश माहौर, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी, श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, सुधीर गुप्ता, सतीश बोहरे, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, सतीश साहू सहित सम्मानित वरिष्ठ नेता गण मातृशक्ति, कार्यकर्ता कार्यकर्ता गण एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा वार्ड क्र. 44 के हनुमान मोहल्ला से प्रारंभ होकर फालका बाजार, पाटनकर बाजार, निम्बालकर की गोठ, आशीष प्लाईवुड के बगल से खुर्जेवाला मोहल्ला, नागदेव मंदिर, सूर्यनारायण मंदिर, बताशे वाली गली, सब्जी मण्डी, बाला बाई के बाजार से जनक हॉस्पीटल तक संचालित हुई। विकास यात्रा का क्षेत्र में कई स्थानों पर नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया तथा अनेक स्थानों पर स्वल्पहार भी विकास यात्रा में चल रहे नागरिकों को कराया गया यात्रा के समापन अवसर पर विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन के साथ लाडली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित देवी स्वरूप कन्याओं, आयुष्मान भारत कार्ड, मजदूरी कार्ड, राशन पर्ची सहित अन्य शासन की योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया गया विकास यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा युवराज उचित मूल्य शासकीय राशन की दुकान क्र. 40, 51, 59 का निरीक्षण किया और नागरिकों से राशन को लेकर चर्चा की तथा संबंधित दुकान संचालक को निर्देश दिए कि नागरिकों को बिना किसी परेशानी के पूरा राशन मिले यह दुकान संचालक सुनिश्चित करे। इसके साथ ही हुजरात हिन्दी विद्यापीठ स्कूल का निरीक्षण किया तथा बच्चों से शिक्षा एवं मध्यान्ह भोजन को लेकर जानकारी ली यात्रा के दौरान नोडल अधिकारी श्री केशव सिंह चैहान, सीसीओ श्री कीर्ति वर्धन मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी श्री राजेंद्र शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आज की विकास यात्रा वार्ड क्र. 46 में. कल दिनांक 15 फरवरी 2023 को विकास यात्रा वार्ड क्र. 46 के राज पाएगा रोड से प्रारंभ होकर टापू मोहल्ला, तेली की बजरिया, नया बाजार, गणेश काॅलोनी, निम्बालकर की गोठ, महाडिक की गोठ महावीर भवन कम्पू तक संचालित की जाएगी। शासकीय प्राथमिक विद्यालय इंद्रानगर में निरीक्षण किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









