मदखालत अमले ने चलाया अभियान, अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई

Feb 14 2023

ग्वालियर को  सत्यपाल सिंह चौहान, उपायुक्त, मदखालत के निर्देशन में शहर में विभिन्न स्थलों जैसे महाराज बाड़ा, हनुमान चौराहा, नई सड़क एवं गस्त का ताजिया, हजीरा, गोले का मंदिर, बहोड़ापुर, गुड़ा-गुड़ी का नाका, अलकापुरी, गोविंदपुरी, थीम रोड एवं थाटीपुर पर हाथ ठेलों को व्यवस्थित कराने की कार्रवाई की गई जिससे यातायात व्यववस्था बाध्य ना हो उक्त कार्रवाई के दौरान 01 हाथ ठेला 02 तराजू, 06 स्टूल तथा अन्य लूज समान जब्त किया गया।  शहर के प्रमुख क्षेत्रों एवं चौराहों से अवैध झंडी एवं बैनर निकाले गए। विभाग द्वारा 25 आवारा गाय एवं सांड को गौशाला भिजवाया गया। इसके अतिरिक्त  घायल पशुओं की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 15 घायल गाय एवं सांड को उपचार के लिए गौशाला भेजा गया