जयविलास में महादजी सिंधिया की 229वीं पुण्यतिथि पर हुआ पोवाड़ा का आयोजन
Feb 13 2023
ग्वालियर। जयविलास पैलेस अटक से कटक तक हिन्द स्वराज्य का साम्राज्य स्थापित करने वाले सिंधिया राजवंश के महादजी सिंधिया की शौर्य गाथाओं से गूंजा। महाराष्ट्र के कोल्हापुर से आये टेलीविजन के नेशनल कलाकारों की टीम ने मराठी भाषाओं में पानीपत के युद्ध में महादजी सिंधिया एवं उनके मराठा सरदारों की वीरता, त्याग, पराक्रम एवं बलिदान की कहानी एवं शिंदे शाही के प्रभाव को पारंपरिक मराठी वेशभूषा में नगाड़ों के साथ प्रस्तुत किया। मौका था महादजी की 229 वीं पुण्यतिथि का।
कार्यक्रम का आयोजन करने वाले सिंधिया संग्रहालय स्थित सिंधिया शोध केंद्र के हेड अरुणांश गोस्वामी ने बताया कि इस अवसर पर महल के लॉन में सेना के पूर्व अधिकारियों की उपस्थिति में महादजी सिंधिया के चित्र पर दीप पज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उसके बाद कोल्हापुर से आये 11 मराठी कलाकारों की टीम ने वीर रस से ओतप्रोत मराठी लोकगीत पोवाड़ा के माध्यम से पानीपत की लड़ाई में अहमद शाह अब्दाली के खिलाफ मराठों की वीरता का वर्णन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पार्षद अपर्णा पाटिल, भाजपा नेता सुरेंद्र शर्मा, प्रशांत इंग्ले, अमर कुटे, अभय पापरिकर, राजेन्द्र शिंदे, यशवंत जपे, विजय फाल्के, अजय पाटिल आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









