मौसम ने एक बार फिर करवट बदली

Feb 13 2023

ग्वालियर। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। सोमवार की सुबह धूप भी जोरदार खिली पर सुबह से ही सर्र-सर्र कर चल रही सर्द हवाओं ने धूप की आंच को धीमा कर दिया। इतना ही नहीं जिन लोगों ने गर्म कपड़े उतारकर रख दिए थे, वे एक बार फिर से गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए।
मौसम ग्वालियर ही नहीं, ग्वालियर- चंबल अंचल से लेकर पूरे मैदानी राज्यों का बदला है और इसकी वजह एक ही है और वो है पहाड़ों पर हुई जमकर बर्फबारी। इस बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में जमकर देखने को मिल रहा है और सोमवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। बता दें मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था कि 13 फरवरी को तेज हवा चलेगी।
मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी रा’यों पर अभी भी बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। इसके अलावा आने वाले तीन दिनों तक हवा की तेज रफ्तार देखने को मिलेगी। जहां तक मौसम के मिजाज की बात है तो आने वाले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा।