ग्राम विकास में प्रस्फुटन समितियों का अहम योगदान- सुशील बरुआ

Feb 13 2023

ग्वालियर। नवांकुर संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा ग्राम बेरजा मुरार में सेक्टर मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में बेरजा सेक्टर की सभी प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक धर्मेन्द्र दीक्षित ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में विकासखंड समन्वयक प्रीति वाजपेयी एवं समाजसेवी हरिओम गौतम उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि सुशील बरुआ ने कहा कि प्रस्फुटन समितियों का ग्राम विकास में अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि सभी प्रस्फुटन एवं नवांकुर संस्थायें जन जागरण के साथ साथ शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने का कार्य कर रही है। जिला समन्वयक धर्मेन्द्र दीक्षित ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही ग्राम का समग्र विकास संभव हैं। इस अवसर सभी प्रस्फुटन समितियों ने उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्ति शपथ दिलाई गयी।
कार्यक्रम का संचालन रामदास माहौर ने किया तथा आभार नबाब सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर रेखा माहौर, रामसेवक शर्मा, बेताल सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, दीपक माहौर, वासुदेव, महावीर शर्मा सहित बड़ी संख्या में संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।