बजरंग भक्त मंडल ने इस सप्ताह की 2050 किलो हरे चारे गौभोग सेवा की
Feb 13 2023
ग्वालियर। शहर की बजरंग भक्त मंडल संस्था जो विगत करीब 4 वर्षो से मार्क हॉस्पिटल गोला का मंदिर गौशाला में निरंतर गौसेवा करती आ रही है। चाहे कोरोनो काल हो, सर्दी, गर्मी, वरसात कुछ भी हो बजरंग भक्त मंडल द्वारा गौमाता की ये सेवा निरंतर जारी रहती है। उसी गौसेवा के क्रम में बजरंग भक्त मंडल द्वारा अपने गौसेवक सदस्यो के सहयोग से इस सप्ताह 2050 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा की। जिसमे सुधांशु बंसल के जन्मदिवस पर 1000 किलो, दीपक सोनी के माता पिता की पुण्यतिथि पर 500 किलो एवं मंडल के सदस्यो के सहयोग से 550 किलो हरे चारे की गौभोग से कीगई।
अगले रविवार से मंडल ने गर्मी के मोसम को देखते हुए गौसेवा के समय में भी परिवर्तन किया है सुबह 10 बजे की जाने वाली गौसेवा अब सुबह 9 बजे की जाएगी।
मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि बजरंग भक्त मंडल प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व नारायण वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों एवं बच्चों को फलाहार का भोजन करवा कर मनाएगा।
उक्त गौसेवा में मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, कोषाध्यक्ष रामकिशोर मंगल, कार्यकारिणी सदस्य विशाल अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, अंकुश कोटिया, मनीष राय, नमन अवस्थी, विशाल तिवारी, दीपक सोनी, जितेंद्र चंदेल आदि सदस्य मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









