एसडीएम ने रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई की, एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

Feb 13 2023

ग्वालियर। डबरा में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को बीती रात डबरा एसडीएम ने पकडक़र डबरा पुलिस थाने में रख दिया है, जिसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ग्वालियर जिले में रेत ठेकेदार के पास मात्र कुछ खदाने ही स्वीकृत हैं। उसके बावजूद भी जिले भर की खदानों से अवैध तरीके से रेत निकाल कर उनका परिवहन करा रहा हैं।
बीती रात एसडीएम प्रखर सिंह पिछोर क्षेत्र से वापस लौट रहे थे तभी पिछोर पुल के पास उन्हें एक ट्रैक्टर ट्रॉली आते मिली। उससे दस्तावेजों की जांच की गई, तो उसके पास सिली खदान की रॉयल्टी पाई गई, लेकिन वह किसी अन्य जगह से उसे भरकर ला रहा था। उसे तत्काल पकडक़र डबरा थाने की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
एसडीएम प्रखर सिंह का साफ तौर पर कहना है कि वेध खदानों के अलावा भी अवैध खदानों से उत्खनन किया जा रहा है। आज ट्रैक्टर पकड़ा है वह सिली खदान की रॉयल्टी लिए हुए था, लेकिन वह किसी अन्य जगह से रेत ला रहा था। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। क्षेत्र में कोई भी अवैध खदान संचालित नहीं होने दी जाएगी।