शादी में कुचिया परिवार ने प्रभु जनों का स्वागत बैंड और पुष्प वर्षा से किया

Feb 13 2023

ग्वालियर। अशोक, गोविंद गुप्ता कुचिया परिवार दतिया ने अपने बेटे अभी की शादी के उपलक्ष्य में आशीर्वाद समारोह रखा। एक सामान्य समारोह से हटकर इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से अपना घर डबरा के प्रभुजी के प्रभुजी को आमंत्रित किया गया। डबरा से सजधज कर नए कपड़ो में बाराती जैसे प्रभुजन बस द्वारा डबरा से दतिया पहुंचे जंहा ढोल बाजो के साथ प्रभुजी का टीका लगा कर व माला और पगड़ी पहनाकर कुचिया परिवार के परिजन व समस्त नाते रिश्तेदारों ने फूलों की बरसात करके प्रभुजी का स्वागत किया। कार्यक्रम में चल रही म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा पर डांस मकसति के साथ चटपटे स्वतिस्त चाट का आनंद प्रभुजन ने उठाया।
 वर वधु की जयमाला के साक्षी प्रभुजन बने एवं जम कर डांस किया। इसके बाद कुचिया परिवार ने प्रभुजन के पैर पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। खुशियों के इस मौके पर अनेक आंखो से आंसू झलके। इस अवसर पर डबरा दतिया के अनेक समाजसेवी, पत्रकारवंधु इस कार्यक्रम के साक्षी वने। शानदार राजस्थानी भोजन के आनंद के साथ मस्ती में झूमते प्रभुजन को कुचिया एवं रास जे. बे परिवार ने पैर छूकर उनको विदा किया।