सर्वोदय दिवस पर सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत समाजसेवियों का किया सम्मान
Feb 12 2023
ग्वालियर। शुभ निष्ठा एनिमल एंड हयूमन वेलफेयर फाउंडेशन ग्वालियर ने रविवार को एक निजी गार्डन में सर्वोदय दिवस मनाया। सर्वोदय दिवस के तहत समाज में विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने बालों को संस्था का स्मृति चिन्ह एवं शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
शुभ निष्ठा एनिमल एंड ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती निष्ठा सिंह ने सभी अतिथियों का पुष्पहार देकर स्वागत किया उसी के साथ संस्था के प्रमुख राम प्रकाश शर्मा ने संस्था की गतिबिधियों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया और सर्वोदय दिवस के बारे मे भी सभी को विस्तार मे बताया। इसके बाद संस्था अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी नूतन श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल देकर सर्वोदय सेवा रत्न से सम्मानित किया एवं इसी के साथ एडवोकेट योगेश पाराशर को स्व लक्ष्मीकांत पाण्डेय स्मृति अलंकरण, पार्षद भावना कन्नोजिया को स्व लख्मीचंद किरमानी स्मृति अलंकरण, संपादक श्याम श्रीवास्तव को साहित्य श्री अलंकरण, श्रीमती रजनी सिंह को ज़ुम्बा नृत्य श्री अलंकरण, सत्यम नरेन्द्र राठौर को भजन गायक श्री अलंकरण के साथ साथ श्री गोकुल कोरबू, ज्योति सिसोदिया, डा केके अग्रवाल, प्रभात कश्यप, मनोज तिवारी,मनोज अरोरा किशोर सिंह राजपूत, श्री कृष्ण बाथम को स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष निष्ठा सिंह उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रघुवंशी, सचिव शुभम त्रिपाठी हैरी गुप्ता नीरज जैन सहित अन्य पद अधिकारी गण मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









