राजपूताना ने किया शिवानी के विवाह में सहयोग

Feb 12 2023

ग्वालियर। क्षत्रिय सामाजिक संगठन राजपूताना द्वारा रविवार को अल्प आय वर्ग की कन्या कुमारी शिवानी के विवाह में उपहार स्वरुप शादी का सम्पूर्ण सामान प्रदान किया गया।
राजपूताना की और से जानकारी देते हुए दीपक तोमर ने बताया कि, राजपूताना एवं महिला इकाई राजपूताना बाईसा ने शिवानी के विवाह में सहयोग का निश्चय किया था। इसी के अंतर्गर रविवार को बालिका शिवानी को राजपूताना बाईसा की सदस्यों श्रीमती लक्ष्मी परिहार, श्रीमती मीरा तोमर, श्रीमती रजनी तोमर, श्रीमती साधना तोमर, श्रीमती सुनीता परिहार, श्रीमती क्षाया तोमर, श्रीमती ज्योत्सना चौहान, श्रीमती स्वीटी सेंगर, श्रीमती नीतू परिहार, कु.मितली तोमर आदि ने तिलक चन्दन कर सम्पूर्ण खाद्य सामग्री, कूलर, गैस स्टोव, 51 बर्तन, इंडेक्शन कूकर, प्रेस, कूकर, कम्बल, चादर, साडिय़ा एवं अनेको उपहार प्रदान किये तथा शिवानी के सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
इस कार्यक्रम में वीरेश प्रताप सिंह, उमेश सिंह राजावत, हृदेश सिंह सिकरवार, विनोद सिंह तोमर, रमेश सिंह तोमर,तरुण सिंह तोमर, सुरेंद्र पाल सिंह कुशवाह, आनंद, अरविन्द जादौन, सुधीर कुशवाह,अमर सिंह परिहार, धर्मेंद्र सिंह तोमर,अनंग पाल सिंह भदौरिया, डॉ किंकर पाल सिंह जादौन, रमेश सिंह सिकरवार, अरविन्द सिंह भदौरिया,महावीर सिंह तोमर, अजय सिंह,लोकेन्द्र सिंह सिकरवार, डॉ.रविंद्र सिंह कुशवाह, पीएस कुशवाह, मुनीश सिंह कुशवाह, बलवीर सिंह परमार, विजय प्रताप सिंह कुशवाह एवं रामेश्वर सिंह आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।