गुरूकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला आयोजित

Feb 12 2023

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा कैंद्रीय पुस्तकालय में युवाओं के लिए व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला आयोजित हुई मोटिवेशनल स्पीकर लाइव कोच हरीश प्रजापति, मुख्य अतिथि मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि रवि गुप्ता, अध्यक्षता पुस्तकालय प्रबंधक विवेक कुमार सोनी ने की मुख्य वक्ता के रूप में लाइफ कोच हरीश प्रजापति उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम में बाहर के शहरों से ग्वालियर मैं पढऩे आए छात्र-छात्राओं की मदद के लिए गुरूकुल संस्था ने हैल्प भी भैया प्लैटफॉर्म बनाया है जिसमें छात्र अपनी समस्याओं को अवगत करा सकें। इसके लिए नंबर भी जारी किया गया है। मुख्य वक्ता हरीश प्रजापति ने युवाओं को संबोधित करते हुई कि अपना सौ प्रतिशत देते हुए लक्ष्य बनायें लोगों की नकारात्मक बातों को ध्यान न दें  अपनी गलतियों से सीखकर निरंतर आगे बढ़े सफलता कदम चूमेगी चेम्बर अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि छात्रों के माइंड को अनलॉक के साथ-साथ सेट भी करना चाहिए साथ ही गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया विशिष्ट अतिथि कैट के रवि गुप्ता ने युवाओं को सफलता के मंत्र एवं सूत्र प्रदान करते हुए कहा मेहनत से हर बड़ा मुकाम पाना आसान है अध्यक्षता कर रहे विवेक कुमार सोनी ने भी युवाओं को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किया गुरूकुल ड्रीम फाउंडेशन संस्थापक आकाश बरूआ ने संस्था का विजन व मिशन सभी के साथ साझा किया कार्यक्रम संयोजक अभय भदौरिया तथा गुरप्रीत कौर रहीं तथा संचालन पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर ने किया इस अवसर पर जयेश श्रीवास्तव,दीपक माहौर, चंचल भदौरिया,श्रेया रस्तोगी ,रामानुज पाराशर आदि सदस्य उपस्थित रहे।