युवक ने शादी से पहले 5 लाख मांगे, रिश्ता तोड़ा, एफआईआर दर्ज
Feb 12 2023
ग्वालियर। एक बार फिर दहेज के लिए ऐन वक्त पर लडक़े वालों ने शादी तोड़ दी। आगामी गुरुवार 15 फरवरी को बारात आना थी। शादी से पहले ही दूल्हे के पिता ने दुल्हन के घर जाकर 5 लाख रुपए कैश देने की मांग रख दी। और लडक़ी के पिता को साफ शब्दों में कह दिया कि अगर 5 लाख रुपए का इंतजाम हो रहा हो तोही बारात उनके दरवाजे पर आएगी, नहीं तो रिश्ता नहीं होगा।
बेबस पिता ने बेटी के होने वाली ससुराल के हर शख्स से फरियाद की, गुहार लगाई, लेकिन वे दहेज की मांग पर अड़ गए। बिना पैसे लिए शादी के लिए तैयार नहीं हुए। शादी 15 फरवरी को शहर के भगत सिंह गार्डन से होना थी। कार्ड बंट चुके थे। गार्डन से लेकर कैटरिंग तक की बुकिंग हो चुकी थी। यह रिश्ता राजीव शाक्य और लडक़ा लोकेंद्र के माता-पिता व अन्य रिश्तेदारों की बातचीत होने के बाद सभी की सहमति के बाद तय हुआ था। रिश्ता तोडऩे के बाद दुल्हन के परिजन ने ग्वालियर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्वालियर थाना क्षेत्र के राजामंडी निवासी राजू शाक्य की बेटी का रिश्ता 10 अप्रैल 2022 में उज्जैन क्षिप्रा विहार कॉलोनी देवास रोड उज्जैन के रहने वाले स्कूल में जॉब करने वाले जयसिंह सिनोरिया के बेटे लोकेंद्र से तय हुआ था। और 15 फरवरी 2023 की शादी होना तय हुई थी और 9 फरवरी को लगुन चढऩा था। लगुन चढऩे के दूसरे दिन लडक़े वालों ने फोन कर दहेज में 5 लाख रुपए और ज्यादा देने की मांग रख दी। लडक़ी के पिता ने इसे देने में अपने असमर्थता जताई तो लडक़े वालों ने बारात लेकर आने के लिए मना कर दिया। इसके बाद लडक़ी के पिता ग्वालियर थाना पहुंचे और पुलिस से शिकायत की।
दुल्हन के पिता ने बताया कि उस समय किसी ने कोई दहेज की मांग नहीं की, लेकिन उन्होंने अपनी हैसियत अनुसार अच्छे से अच्छे इंतजाम किए थे। 10 अप्रैल 2022 को दोनों की सगाई हुई। गोद भराई की रस्म भी निभा दी गई। तब तक सब कुछ ठीक था। सभी की सहमति से शादी का शुभ मुहूर्त 15 फरवरी 2023 का निकला था।
दुल्हन के पिता ने 15 फरवरी के लिए शादी की सभी तैयारी कर ली थीं। 14 फरवरी को मंडप और 13 फरवरी को तेल की रस्म होनी थी। इसी दिन (11 फरवरी) की सुबह दूल्हे के पिता जयसिंह निवासी उज्जैन उनके घर आए और कहा कि उनको शादी में 5 लाख रुपए कैश चाहिए। यह सुनते ही लडक़ी के पिता घबरा गए।
शादी के लिए युवती के पिता राजीव ने ग्राउंड पैलेस गार्डन में सभी तैयारियां पूरी करने के साथ ही मेहमानों तक को निमंत्रण पत्र भेज चुके थे। अचानक शादी टूटने से पूरा परिवार परेशान है। परिवार शादी की तैयारियों पर पांच से सात लाख रुपए खर्च कर चुका है। अचानक शादी टूटने से सबसे ज्यादा आहत लडक़ी को हुई है।
सीएसपी संदीप मालवीय का कहना है कि शादी से ठीक पहले दहेज मांगने की शिकायत थाने में हुई है। एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









