विकास यात्रा जनसेवा का माध्यम, प्रत्येक व्यक्ति की सेवा करना जनप्रतिनिधि का कर्तव्य दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 41 में निकाली विकास यात्रा
Feb 11 2023
ग्वालियर दिनांक 11 फरवरी 2023- आज विकास यात्रा के सातवे दिवस पर ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के वार्ड क्रमांक 41 में मुखर्जी भवन से पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, सुधीर गुप्ता, सतीश बोहरे, पार्षद मोहित जाट संजीव पोतनीस, अजय तिवारी एवं सतीश साहू ने वार्ड की विभिन्न गलियों मंे भ्रमण कर लोगों को सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी तथा क्षेत्र के विकास के लिए स्वच्छता में सहयोग करने की अपील की। इसके साथ ही आज विकास यात्रा में विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन के साथ लाडली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित देवी स्वरूप कन्याओं, आयुष्मान भारत कार्ड, मजदूरी कार्ड, राशन पर्ची सहित अन्य शासन की योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। विकास यात्रा के दौरान सभी जनप्रतिनिधि नागरिकों के साथ जनसेवा का संकल्प ले रहे हैं। साथ ही विकास यात्रा समापन के अवसर पर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कियाइस अवसर पर पूर्व सभापति राकेश माहौर, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, रमेश सेन, अशोक साहू, मुरारी मित्तल, चेतन मंडलोई, श्रीमती रमा जादौन, श्रीमती ज्योति राम हेत इमले, भगवान सिंह कुशवाहा, किशोर राठौर, संजय सिंघल, राकेश शर्मा, विकास साहू, राजू पलिया, नरेंद्र चैहान, राम किशन प्रजापति, सहित सम्मानित वरिष्ठ नेता गण मातृशक्ति, कार्यकर्ता कार्यकर्ता गण एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा वार्ड क्र. 41 मुखर्जी भवन से प्रारंभ होकर जनकगंज, हनुमान चौराहा, जीवाजीगंज, पुलिस चौकी एबी रोड़, टोपे वाला मोहल्ला, नाला किनारा, कमानी पुल से हनुमान चौराहा तक संचालित हुई। यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा जनकगंज डिस्पेंसरी का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए एवं जितेन्द्र प्राथमिक भण्डार का निरीक्षण कर आम नागरिकों को दिए जा रहा है राशन के बारे में जानकारी प्राप्त कीयात्रा के दौरान नोडल अधिकारी श्री केशव सिंह चैहान, सीसीओ श्री कीर्ति वर्धन मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेआज की विकास यात्रा वार्ड क्र. 42 मेंआज की विकास यात्रा जनकगंज स्कूल वार्ड क्र. 42 - जनकगंज से प्रारंभ होकर उदाजी की पायगा, नईसड़क खेत वाली गली, भाऊ का बाजार से मोर बाजार तक विकास यात्रा का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा शासकीय जनकगंज स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया जाएगा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









