भाजपा स्वंयसेवी प्रकोष्ठ ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर स्वर्गसदन में फल वितरण किया
Feb 11 2023
ग्वालियर 11 फरवरी। आज हम सभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एकत्र हुए हैं। मानव दर्शन का उनका विचार मानव मात्र के लिए था। इसलिए, जहां भी मानवता की सेवा का प्रश्न होगा, मानवता के कल्याण की बात होगी, दीनदयाल का एकात्म मानव दर्शन प्रासंगिक रहेगा। सामाजिक जीवन में एक नेता को कैसा होना चाहिए, भारत के लोकतंत्र और मूल्यों को कैसे जीना चाहिए, दीनदयाल इसका भी बहुत बड़ा उदाहरण हैं। उक्त बात आज भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर दीनदयाल नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करती हुए कहींवही महानगर में मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्र के पालकों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि मतदान केंद्र पालकों द्वारा मतदान केंद्रों पर पंडित दीनदयाल जी के जीवन से जुड़े प्रेरणादाई प्रसंग भी बताएं।
पंडित दीनदयाल जी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में सांसद श्री विवेक शेजवलकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जयप्रकाश राजोरिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री वेद प्रकाश शर्मा श्री जय सिंह कुशवाह रमेश अग्रवाल, श्री किशन मुद्गल भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, रामेश्वर भदोरिया, दीपक शर्मा विनोद शर्मा सुरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र राणा मीना सचान, विनय जैन, डॉक्टर अंजली रायजादा डॉ राकेश रायजादा नीलिमा शिंदे, अनिल कौरव, हेमलता बुधौलिया रेखा त्रिपाठी खुशबू गुप्ता उपेंद्र बैस राघवेंद्र कुशवाह, राजेश दुबे गौरव बाजपेई सपना राजावत, शर्मिला कुशवाह नीलमा शिंदे शकुंतला परिहार मंजू लता कुशवाह पुष्पा शर्मा उमा भदोरिया श्रीमती किरण लता भदोरिया सुश्री किरण भदौरिया शर्मिला वर्मा सुनीता यदुवंशी मीरा नायक वर्षा जयसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थेग्वालियर। एकात्म मानववाद के प्रणेता प. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भाजपा स्वंयसेवी संस्था प्रकोष्ठ ने स्वर्ग सदन आश्रम में मिष्ठान और फल वितरण कर उनका स्मरण किया ! भाजपा के ज़िलाध्यक्ष अभय चौधरी वरिष्ठ युवा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर भाजपा स्वंय सेवी संस्था प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक विवेक शर्मा ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की उसके बाद स्वर्ग सदन में रहने वाले निराश्रितों को फल मिष्ठान वितरित किएइस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष अभय चौधरी और देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि आज यहाँ इन भाइयों के बीच आकर साक्षात देवदर्शन सा अनुभव हो रहा है । विवेक शर्मा ने बताया कि दीनदयाल जी अंतिम व्यक्ति की सेवा का भाव रखते थे और हम उन्ही के आदर्शों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं ! इस अवसर पर विनय जैन अंकुर शर्मा मोनू कंसाना प्रवीण पवार मोहित तोमर हेमंत तोमर नरेंद्र कौरव युवराज यादव अनिल तोमर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









