निर्वाचन टीम का अभिनंदन समारोह ‘चेम्बर भवन` में आयोजित ग्वालियर 10 फरवरी । चेम्बर निर्वाचन-2023 को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आज ‘चेम्बर भवन` में निर्वाचन टीम का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

Feb 10 2023

अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि चेम्बर का निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी-सी.ए. अशोक विजयवर्गीय जी, संयुक्त निर्वाचन अधिकारी-सी.ए. अरिवन्द गौड़ जी, सहायक निर्वाचन अधिकारी- पीताम्बर लोकवानी जी एवं  राजीव अग्रवाल जी व समस्त निर्वाचन टीम का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूँ। आपने कहा कि चेम्बर निर्वाचन को हम आगे से ‘चयन प्रक्रिया` नाम देंगे क्योंकि निर्वाचन में जीत-हार होती है और जीत-दंभ व हार-कुंठा व निराशा का प्रतीक होती है। इसलिए इसे चयन प्रक्रिया लिखा जाना चाहिए। निर्वाचन की सफलता व निष्पक्षता इससे परिलक्षित होती है कि निर्वाचन उपरांत एक भी अपील कार्यकारिणी समिति के समक्ष नहीं आयी है। आपने निर्वाचन टीम से आग्रह किया कि निर्वाचन टीम में सी.ए., कर सलाहकार व एडवोकेट शामिल रहे हैं। हमारी अभिलाषा है कि आप सभी की सेवाओं का लाभ हमें आगे भी प्राप्त होता रहेनिर्वाचन अधिकारी-सी.ए.  अशोक विजयवर्गीय ने अपने उद्बोधन में कहा कि निर्वाचन शांतिपूर्ण व निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने में सभी प्रत्याशियों, उनके प्रस्तावकों, समर्थकों व समस्त 3142 सदस्यों का योगदान है क्योंकि उन्होंने निर्वाचन की हर प्रक्रिया में हमें अपना सहयोग व समर्थन प्रदान किया। इसके लिए मैं सभी पदाभिलाषियों व समस्त सदस्यों को बधाई देता हूं व उनका आभार भी व्यक्त करता हूंअभिनंदन समारोह को संयुक्त निर्वाचन अधिकारी-सी.ए. अरिवन्द गौड़ जी व सहायक निर्वाचन अधिकारी- पीताम्बर लोकवानी द्बारा भी सम्बोधित किया गयाअभिनंदन समारोह में चेम्बर अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमंत गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल द्बारा निर्वाचन अधिकारी-सी.ए. अशोक विजयवर्गीय जी, संयुक्त निर्वाचन अधिकारी-सी.ए. अरिवन्द गौड़ जी, सहायक निर्वाचन अधिकारी- पीताम्बर लोकवानी जी एवं  राजीव अग्रवाल जी व समस्त निर्वाचन टीम का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गयाकार्यक्रम का संचालन मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल एवं आभार उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल द्बारा व्यक्त किया गया। अभिनंदन समारोह में कार्यकारिणी समिति सदस्यगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही