जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही मिल रही विकास की जानकारी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 39 में निकाली विकास यात्रा
Feb 09 2023
ग्वालियर 09 फरवरी आज विकास यात्रा के चैथे दिवस पर ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के वार्ड क्रमांक 39 में सभापति श्री मनोज सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चैधरी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने वार्ड की विभिन्न गलियों मंे भ्रमण कर लोगों को सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी तथा क्षेत्र के विकास के लिए स्वच्छता में सहयोग करने की अपील की। इसके साथ ही क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय नागरिकांे द्वारा दिए गए आवेदनों को लेकर संबंधित अधिकारियों को कार्य तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विकास यात्रा समापन के अवसर पर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कियाइस अवसर पर पूर्व सभापति राकेश माहोर, हरीश मेवाफरोश, श्रीमती नीलिमा शिंदे, जवाहर प्रजापति, सतीश बोहरे, धर्मेन्द्र कुशवाह, सुधीर गुप्ता, सतीश साहू, रमेश सेन, अशोक साहू, मुरारी मित्तल, चेतन मंडलोई, श्रीमती रमा जादौन, श्रीमती ज्योति राम हेत इमले, भगवान सिंह कुशवाहा, किशोर राठौर, संजय सिंघल राकेश शर्मा, विकास साहू, राजू पलिया, नरेंद्र चैहान, राम किशन प्रजापति, सहित सम्मानित वरिष्ठ नेता गण मातृशक्ति, कार्यकर्ता कार्यकर्ता गण एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा वार्ड क्र. 39 ढोलीबुआ का पुल से प्रारंभ होकर लोहागढ हरिजन बस्ती, कंबल के बजरिया बाई साहब की परेड पाटनकर का बाडा लक्ष्मीगंज सात भाई की गोठ जटार गली से ढोली बुआ का पुल तक विकास यात्रा आयोजित कर ढोली बुआ के पुल पर समापन किया गया। जहां प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। यात्रा के दौरान नोडल अधिकारी केशव सिंह चैहान, सीसीओ कीर्ति वर्धन मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी रवि गोडिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेप्रसूती ग्रह, उचित मूल्य की दुकान, आंगनवाडी व स्कूलों का किया निरीक्षण वार्ड 39 मंे निकाली जा रही विकास यात्रा के दौरान लक्ष्मीगंज स्थित शासकीय हाॅस्पिटल जच्चा खाना लक्ष्मीगंज प्रसूती ग्रह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चाक चैबंद रखने के लिए कहा। इसके साथ ही बाई साहब की परेड़ उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण हितग्राहियों को राशन वितरण किया गया। साथ आंगनबाड़ी एवं स्कूलों का भी निरीक्षण कर लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए तथा स्कूलों में शिक्षकांे का सम्मान किया गयाआज की विकास यात्रा वार्ड क्र. 40 मेंआज की विकास यात्रा वार्ड क्र. 40 के नागदेव मंदिर छत्री बाजार से प्रारंभ होकर फ्रूट मार्केट नाला पट्टा, भूरे बाबा की बस्ती, घेसियो का मोहल्ला, गाड़ी वाला मोहल्ला, तारागंज रोड़, लाला का बाजार नाला पट्टा, शीतला माता मंदिर, लाला का बजार भैंसा चैकी से अशोक कॉलोनी तक जाएगी। यात्रा के दौरान शासकीय उचित मूल्य की दुकान नहर पट्टर ढोली बुआ पुल के पास का निरीक्षण भी जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









