वार्ड समिति 7 के भगवान सिंह कुशवाह एवं 8 के मोहित जाट बने अध्यक्ष

Feb 09 2023

ग्वालियर दिनांक 09 फरवरी   वार्ड समिति क्रमांक 7 के अध्यक्ष पद हेतु श्री भगवान सिंह कुशवाह तथा वार्ड समिति क्रमांक 8 के अध्यक्ष पद हेतु  मोहित जाट को निर्वाचित घोषित किया गयासचिव नगर निगम परिषद  ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 48(क) की उपधारा 6 के अंतर्गत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज दिनांक 8 फरवरी 2023 को वार्ड समिति क्रमांक 7 के अध्यक्ष निर्वाचन हेतु प्रथम सम्मिलन का आयेाजन क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 17 ढोली बुआ का पुल पर आयोजित की गई। जिसमें सर्व समत्ति से पार्षद  भगवान सिंह कुशवाह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में पार्षद  भगवान सिंह कुशवाह, श्रीमती रश्मी सतीश बोहरे, श्रीमती प्रेमलता धर्मेन्द्र जेन, श्रीमती गीता भूपेन्द्र कुशवाह एवं  क्षेत्रीय अधिकारी  ब्रजबिहारी चंसोलिया उपस्थित रहे।वार्ड समिति क्रमांक 8 के अध्यक्ष निर्वाचन हेतु प्रथम सम्मिलन का आयेाजन क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 16 जीवाजीगंज पर आयोजित की गई। जिसमें सर्व समत्ति से पार्षद श्री मोहित जाट को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में कु. भावना भीकम खटीक, श्रीमती अनीता मुकेश धाकड, श्री संजीव पोतनीस,  मोहित जाट एवं क्षेत्राधिकारी श्री रवि गोडिया उपस्थित रहे