वार्ड समिति 5 के ब्रजेश श्रीवास एवं 6 की श्रीमती रेख अनिल त्रिपाठी बनी अध्यक्ष

Feb 08 2023

ग्वालियर8 फरवरी 2023-  वार्ड समिति क्रमांक 5 के अध्यक्ष पद हेतु  ब्रजेश श्रीवास तथा वार्ड समिति क्रमांक 6 के अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती रेखा अनिल त्रिपाठी  निर्वाचित घोषित किया गयासचिव नगर निगम परिषद  ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 48(क) की उपधारा 6 के अंतर्गत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज दिनांक 8 फरवरी 2023 को वार्ड समिति क्रमांक 5 के अध्यक्ष निर्वाचन हेतु प्रथम सम्मिलन का आयेाजन क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 8 दीनदयाल नगर पर आयोजित की गई। जिसमें सर्व समत्ति से पार्षद  ब्रजेश श्रीवास को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में पार्षद श्रीमती रेखा त्रिपाठी, श्रीमती मंजूलता जितेन्द्र सिंह,  बृजेश सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी  उत्पल सिंह भदौरिया उपस्थित रहेवार्ड समिति क्रमांक 6 के अध्यक्ष निर्वाचन हेतु प्रथम सम्मिलन का आयेाजन क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 11 ठाठीपुर पर आयोजित की गई। जिसमें सर्व समत्ति से पार्षद श्रीमती रेखा अनिल त्रिपाठी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में पार्षद  नागेन्द्र राणा,  गिर्राज सिंह कंसाना, श्रीमती रेखा अनिल त्रिपाठी, केदार सिंह बरहादिया एवं क्षेत्राधिकारी  वेदप्रकाश निरंजन उपस्थित रहे