प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मलिन बस्ती के 71 हितग्राहियों को किया आवास आवंटन

Feb 08 2023

ग्वालियर  8 फरवरी   प्रधानमंत्री आवास योजना मलिन बस्ती के तहत रिक्त 71 आवासीय इकाईयों का आवंटन आज जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों की उपस्थिति में बाल भवन में लाॅटरी प्रक्रिया से किया गया। इस अवसर पर पार्षद  अंकित कटठल, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, अधीक्षण यंत्री श्री जेपी पारा, नोडल अधिकारी  अरविंद चतुर्वेदी एवं मनीष यादव उपस्थित रहेनोडल अधिकारी संपदा  अरविंद चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त  किशोर कन्याल के निर्देश पर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को आवास आवंटन की प्रक्रिया की जा रही है। इसी के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (मलिन बस्ती ) में रिक्त 71 आवासीय इकाईयों के विरूद्ध बकाया राशि 1,80,000 (एक लाख अस्सी हजार रूपये ) जमा कराने के लिए समय सीमा दिनांक 26.12.2022 से दिनांक 10.01.2023 तक का समय दिया गया था, जिसमें 90 पात्र हितग्राहियों के द्वारा बकाया राशि के डिमाण्ड ड्राफ्ट नगर निगम में जमा कराये गये है। हितग्राहियों की संख्या अधिक होने से आवासों का आवंटन लॉटरी प्रक्रिया के द्वारा की गई। वहीं 19 जो हितग्राही शेष रह गए उनकी जमा की गई राशि उनके बैंक खाते में शीघ्र जमा कर दी जाएगी