जनप्रतिनिधियों ने घर-घर जाकर बताए विकास के कार्य दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा
Feb 08 2023
ग्वालियर 08 फरवरी आज विकास यात्रा के चैथे दिवस पर ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के वार्ड क्रमांक 38 में सभापति मनोज सिंह तोमर, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चैधरी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने शा.मा. विद्यालय बिजलीघर रोड गोल पहाड़िया का निरीक्षण कर बच्चों से पढाई की जानकारी ली और बच्चों को मेहनत से पढाई के लिए प्रेरित किया। वहीं कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने यात्रा के दौरान साफ सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही विकास यात्रा समापन के अवसर पर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कियाइस अवसर पर यात्रा प्रभारी प्रहलाद भारती, पूर्व सभापति राकेश माहोर, हरीश मेवाफरोश, श्रीमती नीलिमा शिंदे, जवाहर प्रजापति, सतीश बोहरे, धर्मेन्द्र कुशवाह, सुधीर गुप्ता, शुगर सिंह पवैया, विनय जैन, सतीश साहू, रमेश सेन, अशोक साहू, मुरारी मित्तल, सतपाल सिंह जादौन, चेतन मंडलोई, श्रीमती रमा जादौन, श्रीमती ज्योति राम हेत इमले, भगवान सिंह कुशवाहा, किशोर राठौर, संजय सिंघल, राकेश शर्मा, विकास साहू, राजू पलिया, नरेंद्र चैहान, राम किशन प्रजापति, सहित सम्मानित वरिष्ठ नेता गण मातृशक्ति, कार्यकर्ता कार्यकर्ता गण एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा वार्ड क्र. 38 हीरा भूमिया मंदिर से प्रारंभ होकर राजा गैस गोदाम, ओम सांई नगर, अयोध्या नगरी, बेलदारपुरा, लाल कुंवर का पुरा, गिरराज कॉलोनी, कुम्हारों का मोहल्ला पिप्पल चैक, बिजली घर रोड़, नवग्रह कॉलोनी नम्बर 02 से ए.बी. रोड़ हीरा भूमिया मंदिर पर पंहुची जहां विकास यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। यात्रा के दौरान नोडल अधिकारी श्री केशव सिंह चैहान, सीसीओ श्री कीर्ति वर्धन मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी श्री रवि गोडिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेआज की विकास यात्रा वार्ड 39 में 9 फरवरी को वार्ड क्र. 39 ढोलीबुआ का पुल से प्रारंभ होकर लोहागढ हरिजन बस्ती, कंबल के बजरिया बाई साहब की परेड पाटनकर का बाडा लक्ष्मीगंज सात भाई की गोठ जटार गली से ढोली बुआ का पुल तक (शासकीय हॉस्पिटल जच्चा खाना लक्ष्मीगंज प्रसूती ग्रह का निरीक्षण, बाई साहब की परेड़ उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण, आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया जाएगाबच्चे नहीं दे पाए जानकारी तो शिक्षकों को लगाई फटकारवार्ड 38 में विकास यात्रा के दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने शा.मा. विद्यालय बिजलीघर रोड गोल पहाड़िया एवं एक अन्य विद्यालय का निरीक्षण किया तथा बच्चों से चर्चा की। चर्चा के दौरान जब बच्चे जानकारियां नहीं दे पाए तो शिक्षकों को फटकार लगाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









