वरिष्ठ पत्रकार रामदीन त्यागी की पुस्तक..असली हीरो का विमोचन प्रेस क्लब में कल

Feb 07 2023

ग्वालियर । वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के संस्थापक सदस्य डॉ रामदीन त्यागी की पुस्तक असली हीरो का विमोचन फूलबाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब भवन में  8 फरवरी  को   3 बजे किया जाएगा । यह जानकारी देते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि रामदीन त्यागी ने  लंबे समय तक ग्वालियर में विभिन्न समाचार पत्रों में  कार्य किया है।  वर्तमान में डॉक्टर त्यागी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल में विशेष कर्तव्य अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं । डॉक्टर त्यागी ने ग्वालियर में स्वदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की और उसके बाद दैनिक आचरण, दैनिक लोकगाथा, दैनिक जागरण में लगभग 22 वर्षों तक सक्रिय पत्रकारिता की है ।यहां से त्यागी आदिम जाति कल्याण विभाग के उपक्रम वन्या प्रकाशन में संपादक के रूप में भी पदस्थ रहे हैं। वहां उन्होंने जनजाति समाज के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया है । उनके द्वारा जनजाति बाहुल्य आदिवासी विकास खंडों में  सामुदायिक रेडियो केंद्रों के स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका  निभाई है सभी पत्रकार साथियों से अनुरोध है कि पुस्तक विमोचन कार्यक्रम उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करे