वार्ड समिति 1 के मनोज यादव बने निर्विरोध अध्यक्ष

Feb 06 2023

ग्वालियर  6 फरवरी 2023-  वार्ड समिति क्रमांक 1 के अध्यक्ष निर्वाचन हेतु क्षेत्र क्रमांक 1 पर आयोजित प्रथम सम्मिलन में पार्षद श्री मनोज यादव वार्ड क्रमांक 64 को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गयासचिव नगर निगम परिषद  ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 48(क) की उपधारा 6 के अंतर्गत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार   6 फरवरी 2023 को वार्ड समिति क्रमांक 1 के अध्यक्ष निर्वाचन हेतु प्रथम सम्मिलन का आयेाजन क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 1 बहोडापुर पर आयोजित की गई। जिसमें सर्व समत्ति से पार्षद  मनोज यादव को वार्ड 64 का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बैठक में पार्षद वार्ड क्रमांक 1 श्रीमती सईदा आसिफ अली, पार्षद वार्ड 4 श्रीमती रेखा चंदन राय, पार्षद वार्ड 5 श्री पीपी शर्मा, पार्षद वार्ड क्रमांक 63 श्रीमती उमा शिव सिंह यादव एवं क्षेत्रीय क्रमांक 1 के क्षेत्रीय अधिकारी  विशाल गर्ग उपस्थित रहे