कच्ची मढ़ैया में लगी आग से अनाज सहित घर गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक
Feb 02 2023
डबरा। अज्ञात कारणों के चलते भितरवार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुसहारी में एक युवक की कच्चे मढ़ैया में आग लग गई। जिससे घर गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। आगजनी में लगभग 50 हजार का नुकसान बताया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, वरना आस-पड़ोस के मकानों में भी आग लग सकती थी।
ग्राम मुसहारी निवासी अरुण बंशकार पुत्र गुलाब सिंह बंशकार की कच्ची मढ़ैया में अचानक उस समय आग लगी जब परिवार जन सब सो रहे थे। आसपास के लोगों ने आग लगते हुए देखा और परिवार जनों को इसकी सूचना दी। जब तक वह आग बुझाने के लिए प्रयास करते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।
जिसमें उसकी रोजी-रोटी चलाने के लिए रखा कुल्फी बनाने का ठेला और सामान जलकर नष्ट हो गया। तो वहीं भरण पोषण के लिए रखा 1 बोरी गेहूं, कुर्सी टेबल, खटिया, बांस, बल्ली सहित घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आगजनी में पीडि़त का लगभग पचास हजार का नुकसान होना बताया जा रहा है।
यह तो गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने समय रहते आग को देख लिया और अपने निजी संसाधनों से पानी डालकर आग को बुझाया, नहीं तो आसपास के घरों में भी आग पहुंचकर बड़ी घटना घटित कर सकती थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









