नेक विजिट की तैयारियों को उत्सव के रूप में लें-कुलपति
Feb 02 2023
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अविनाश तिवारी ने कहा है कि नेक की तैयारियों व विजिट को उत्सव के रूप मेँ लें। तैयारियां समय पर पूरी करें। नेक विजिट सभी के लिए अच्छा अनुभव साबित होगी। रेक्टर प्रोफेसर डीएन गोस्वामी ने कहा कि जो भी आवश्यकता हो उनको शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। कुलपति और रेक्टर ने कमेटी की तैयारियों को लेकर विभागों के विभागाध्यक्ष, कोऑर्डिनेटर ओर अधिकारियों व वार्डनो की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
कुलपति ने सभी हैड व समन्वयकको से नेक विजिट की सात क्राइटेरियों पर बिंदुबार बार चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक अकादमिक प्रजनटेशन पर फोकस करें, फाइलिकरण को लेकर कुलपति ने टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि डिपार्टमेंटो का प्रजनटेशन बहुत स्पष्ट व आकर्षक हो।
इस अवसर पर कुलपति ने विजिट के सात क्राइटेरियों पर चर्चा की और कहा सभी विभाग के हैड अपने विभागो की उपलवधियों को हाइलाइट करें। प्रजनटेशन 10 पेज तक का तक का सुंदर बनाये द्यकुलपति नें साइंस की लैब अपडेट रखने व सोशल साइंन्स मेँ मानवीय वैल्यूज पर प्रजनटेशन की बात कही। उन्होंने कहा कि 10 पेज का प्रजनटेशन गागर मै सागर भरने जैसा हो। अधिकारियों व वार्डनों की बैठक मै विवि के इंफ्राटेक्चर, डाक्यूमेन्टसन, साफ सफाई के बारे मै जानकारी ली और टिप्स दिए। इस अवसर पर रेक्टर प्रो गोस्वामी नें सफाई, रंगाई, पुताई की रोज मॉनिटरिंग करने की बात कही उन्होंने कहा की मेँ रोज 1 घंटे कैम्पस का निरीक्षण स्वयं करुगा। उन्होंने कहा कि अपने ऑफिस को अपडेट रखे।
बैठक मै हैड प्रो के एस ठाकुर, प्रो जे एन गौतम, प्रो एस डी सिसोदिया, प्रो हेमंत शर्मा, प्रो एसएन महापात्रा, प्रो एसके गुप्ता, प्रो एसके सिंह, प्रो योगेश उपाध्याय, प्रो संजय कुलष्रेठ, प्रो एसके द्विवेदी, प्रो हरेंद्र शर्मा, डॉ मनोज शर्मा, डॉ सुशील मंडेरिया, प्रो राधा तोमर, डॉ स्वर्णना परमार, प्रो संजय श्रीवास्तव सहित अधिकारी कुलसचिव आरके बघेल, डी आर राजीव मिश्रा, ए आर अमित सिसोदिया, कुलदीप चौहान, जगपाल यादव, साधना शर्मा, यंत्री विश्वरंजन गुप्ता, राजेश नायक, अरविन्द भदौरिया, सहित समस्त वार्डन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









