चेयर रेस हाऊजी गेम व मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता सम्पन्न

Feb 02 2023

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया कि आयोजन में 18 साल से ऊपर के सभी वर्ग की महिलाओं ने भाग लिया। सब आयोजन ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के मंच पर महिलाओं के लिए गुरूवार को दोपहर 1 बजे से आयोजित किए गए थे। आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ शिखा कटठल व उप संयोजिका रश्मि श्रीवास्तव आयोजन में मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में जो भी प्रतियोगी विजेता व उप विजेता बनेंगे उन्हें  समापन अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इन सभी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 8889219871 पर एवम् एवं समय से 30 मिनट पहले ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी करवाए जा सकते हैं।
महिलाओं का काव्य पाठ प्रतियोगिता आज मेले में
एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा महिलाओं के लिए काव्य पाठ प्रतियोगिता स्वरचित या अन्य कूछ भी तरह का पाठ का आयोजन 3 फरवरी शुक्रवार को ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के मंच पर 12 बजे से आयोजित होगा। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था की संयोजिका डॉ शिखा कटठल ने बताया कि आयोजन में किसी भी आयु वर्ग की कालेज छात्राएं व महिलाओं के लिए आयोजित किया जाएगा। आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन को दो आयु वर्ग में आयोजित किया जाएगा। इसमें छात्राओं व महिलाओं का वर्ग अलग-अलग रहेगा इसमें जो भी प्रतिभागी विजेता एवम् उप विजेता बनेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इस आयोजन में भाग लेने के लिए प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन 8889219871 पर या ऑन स्पॉट समय से 30 मिनट पहले भी करवा सकते हैं।