मदाखलत अमले ने हटाया अतिक्रमण
Feb 01 2023
ग्वालियर 1 फरवरी 2023- नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा शहर में सुगम व व्यवस्थित यातायात के लिए निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज अनेक स्थानों पर कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया गया मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त मदाखलत सत्यपाल सिंह चैहान के निर्देशन में निगम के मदाखलत अमले द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाओ का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आज बुधवार को भवन अधिकारी श्री वीरेंद्र शाक्य एवं भवन निरीक्षक सुश्री तनुजा वर्मा, भवन निरीक्षक श्री अजय शाक्यवार के साथ मुरार शमशान घाट के सामने बन रहे अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही की गयी। वहीं जनसुनवाई में छज्जे पर दीवाल बनाने की शिकायत की गई थी जिसे मदाखलत अमले द्वारा हटाया गया। इसके साथ ही मदाखलत अमले द्वारा थाटीपुर मुख्य मार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









