कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने किया केन्द्रीय बजट का बहिष्कार किया पेश बजट में नहीं दी विकलांग जनों को जगह । जौहरी

Feb 01 2023

         
ग्वालियर, शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी ने केन्द्रीय बजट को विकलांग जनों के लिए बहुत ही निराशाजनक बताया ओर  बजट का बहिष्कार करते हूऐ कहा कि विकलांग नाम बदल कर दिव्यांग नाम रखने वाले मोदी जी ने हर वर्ष की तरह इस बार भी आज पेश किए गये बजट से विकलांग जनों को बाहर का रास्ता दिखाते हूए , नहीं दी विकलांग जनों को जगह । केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण द्वारा आज 2023-24- को संसद में पेश किए गए बजट में अपने जादुई पिटारे में से विकलांग जनों को गायब करके दिखा दिया कि मोदी जी की सरकार इस जमीं पर सबसे अति कमजोर वर्ग की श्रेणी में आने वाले असहाय विकलांग जनों के प्रति कितनी  चिंतित ओर संवेदनशील है क्या विकलांग जनों का वोट बैंक नहीं हे । क्या विकलांग वोट नहीं देता क्या इन सत्ता सीन महारथियों के दिलों में विकलांग जनों के प्रति संवेदनशीलता बिलकुल मर चुकी हे । क्या विकलांग जनों की दयनीय हालत देख कर भी इनका कलेजा नहीं कांपता क्योंकि ये सब सत्ता के नशे में चूर हे ।जौहरी ने केन्द्र की सरकार को चेतावनी देते हूऐ कहा कि जिस तरह मोदी जी की सरकार ने बजट से विकलांग जनों को बाहर का रास्ता दिखाया है।अब आगामी 2024- में होने वाले लोकसभा चुनावों में भारत के विकलांग जन ऐक जुट होकर अपने वोट बैंक की ताकत दिखाते हूऐ मोदी जी की सरकार को बाहर का रास्ता दिखायेंगेश्रीमान प्रधान संपादक महोदय से विनम्र निवेदन है कृपया कर खबर प्रमुखता से प्रकाशित कीए जाने की कृपा करें।