आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट
Feb 01 2023
ग्वालियर। प्रदेश की पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह ने केन्द्रीय बजट की सराहना करते हुए उसे आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री जी के अमृतकाल को कत्र्तव्यकाल के ध्येय को लेकर आगे बढऩे वाला बजट है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आयकर में छूट, 5 लाख से 7 लाख की आयकर सीमा, वेतनभोगियों के साथ-सथ बुजुर्गों, महिलाओं, जनजातीय एवं किसानों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखना बजट की प्रमुख विशेषता है। बजट में महिलाओं के लिए बचत योजना, बुजुर्ग के लिए वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में सीमाओं को दुगना, एमएसएमई को कोरोना काल में लगातार घाटे से उबारने के लिए मदद, मध्यम वर्ग के शिक्षित व तकनीकी ज्ञान प्राप्त युवाओं को इस बजट में चहुंओर अवसर है। 157 नए नर्सिंग कॉलेज, एकलव्य स्कूलों में 38 हजार नए शिक्षकों की भर्ती, पहचान पत्र के रूप में पैनकार्ड को मान्यता, 50 नए एयरपोर्ट की स्थापना, मोटे अनाजों को बढ़ावा देना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बढ़ाना बजट की मुख्य बातें हैं। बजट में हर वर्ग को कुछ न कुछ मिला है। यह ऐतिहासिक बजट है इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









