राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शहरवासियों की श्रद्धांजलि दी
Jan 30 2023
ग्वालियर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने मानव जाति को अहिंसा का जो संदेश दिया है वह आज भी प्रासंगिक है। अहिंसा के जरिए देश को आजाद कराने का विश्व का अनूठा आंदोलन एक मिसाल है। महात्मा गांधी ने देश के लिए जो त्याग और बलिदान दिया वह सभी के लिए प्रेरणादायक है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर सोमवार को शहरवासियों ने फूलबाग पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने यह बात कही।
सोमवार को सुबह दस बजे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने बापू की प्रतिमा के पास बैठकर गांधी जी के भजन गाए। सभी ने एक सुर में रघुपति राघव राजा राम तथा वैष्णवजन को तेणे कहिए भजन गाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा, महापौर डॉ.शोभा सिकरवार, विधायक डॉ.सतीश सिंह सिकरवार, वरिष्ठ नेता महाराज सिंह पटेल, प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा, आनंद शर्मा, एडवोकेट अनुराधा सिंह, मीनू परिहार, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष और सभी विभागों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता और पार्षद एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों ने उपस्थित होकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस तरह से सभी देशवासियों के साथ अहिंसक आंदोलन कर अंग्रेजों को देश छोडऩे के लिए मजबूर कर दिया, ऐसा आंदोलन विश्व में कहीं नहीं हुआ। यहीं कारण है कि आज बापू को सारा विश्व मान रहा है और उनके बताए मार्ग की ओर बढ़ रहा है। वहीं इस कार्यक्रम में एक विधायक सहित कुछ कांग्रेस नेताओं की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही।
भाजपा नेताओं ने दी पुष्पांजलि
भाजपा नेता विनोद शर्मा, हरिश मेवाफरोश, सुधीर गुप्ता, दीपक शर्मा, धर्मेन्द्र राणा सहित अन्य नेताओं ने फूलबाग पहुंचकर बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









