ग्वालियर अवार्ड सम्मान आयोजित कर गुणीजनों का सम्मान किया

Jan 30 2023

ग्वालियर। हम फाउंडेशन और सॉर्टेड स्क्वायर द्वारा ब्रांड ग्वालियर प्रोजेक्ट के तहत ब्रांड ग्वालियर अवार्ड सम्मान आयोजित किया गया। इस आयोजन में शहर के उन गुणीजनों का सम्मान किया गया जो ग्वालियर को ग्लोबल ले जाने के लिए अपने स्तर पर अग्रसर हैं। हम संस्था के आकाश अरोरा ने बताया कि ब्रांड ग्वालियर मुहिम को आज 6 कराह पूर्ण हुए है। शहर के हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह ब्रांड ग्वालियर बनाने के लिए निस्वार्थ योगदान करें और जि़म्मेदार नागरिक बनें, तो शहर अपने आप स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर हो जाएगा। इस मुहिम के तहत 11 अलग - अलग कैटेगरी में दिए शहर के उन सभी जिम्मेदार नागरिकों का सम्मान संस्था द्वारा किया गया एवं अवार्ड्स वितरित किये गए। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  अरविन्द अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज), वशिष्ठ अतिथि दीपक अग्रवाल (मानसेवी सचिव मध्य प्रदेश चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) उपस्थित रहे। साथ ही हम संस्था के एडवाइजरी बोर्ड सदस्य आशीष पारेख, अरुण प्रधान, संजय क_ल, श्रीमती अंजलि गुप्ता बत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  
अरविन्द अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा की हम फाउंडेशन समाज में युवाओं के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है। युवाओं के साथ मिलकर एक अच्छी दिशा में कार्य कर रही है। हम सब मिलकर ग्वालियर को नंबर वन बनाएंगे और मिलकर के ही समाज सेवा का कार्य करना होगा तभी बनेगा ब्रांड ग्वालियर। 
श्रीमती अंजलि गुप्ता बत्रा ने संस्था सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि हम फाउंडेशन न्यूनता अवसाद को लेकर युवाओं के बीच बेहतरीन कार्य कर रही है। युवाओं का यह संगठन अद्भुत है और ये मुहीम ब्रांड ग्वालियर बहुत उम्दा सोच है। 
दीपक अग्रवाल जी ने कहा कि यह एक शानदार आयोजन है। एक ऐसी संस्था जो युवाओं को स्टार्टअप करने के लिए सुविधाएँ और प्रेरणा दोनों ही दे रही है, यह आज नहीं तो भविष्य में भारत वर्ष को सर्वश्रेष्ठ ऊंचाइयों पर लेकर जायेगा।  
आशीष पारेख ने बताया की ब्रांड बनाने के लिए जन भागीदारी की आवश्यकता है। इसके लिए समाज में ज़मीनी स्तर पर सबको मिलकर कार्य करना होगा। हमने मिलकर ग्वालियर सेहर में 20 से 25 स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित किया और युवाओ में जागरूकता की के वह एन्त्रेप्रेंयूर्शिप के मार्ग पर ग्वालियर से ग्लोबल का सफर तय कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन सदस्य ने खुशबू तोमर ने किया।