संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा जी का जन्मदिन कल मनाया जाएगा

Jan 29 2023

ग्वालियर । मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के संस्थापक महासचिव ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा का जन्मदिन कल 30 जनवरी सोमवार को फूलबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में दोपहर 3 बजे मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए फोटो जर्नलिस्ट प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश जायसवाल  ने बताया कि 30 जनवरी को हर साल की भांति इस वर्ष भी संघ के संस्थापक महासचिव  राजेश शर्मा जी का जन्मदिन  मनाया जाएगा । लेकिन इस बार संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा  न केक काटेंगे न माला पहनेंगे । इस दिन अपने माता पिता और वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद  प्राप्त करने के बाद अनाथ आश्रम,  और अस्पताल में फल ,मिष्ठान वितरण करेंगे। वही ग्वालियर प्रेस क्लब परिसर और मामा मामा माणिकचंद वाजपेई पत्रकार में श्रमदान करेंगे । मध्यप्रदेश पत्रकार संघ फोटो जर्नलिस्ट प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होकर सहयोग प्रदान करे