बैजाताल के रंगमंच पर बच्चों ने किया परंपरागत खेलों का प्रदर्शन
Jan 29 2023
ग्वालियर। खेलो इंडिया के आयोजन के तहत क्रीड़ा भारती ग्वालियर के तत्वाधान में परंपरागत खेलों का प्रदर्शन बैजाताल के रंग मंच पर लाठी,तलवार,योग, कराटे का प्रदर्शन बच्चों द्वारा किया गया। अलग अलग खेल विद्या में लगभग 100 बच्चों द्वारा अपने कौशल का प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथिगिरीश.जायसवाल प्रांत संगठन मंत्री क्रीड़ा भारती,कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के महानगर अध्यक्ष एवम नगर निगम उपायुक्त शिशिर श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि गोविंद मेहरोत्रा विभाग सह संयोजक क्रीड़ा भारती ग्वालियर, अविशेष सिंह विभाग संयोजक क्रीड़ा भारती ग्वालियर रहे।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक अखिलेश पचौरी, कराटे प्रशिक्षक विश्वामित्र अवॉर्डी मनोज दुबे,मार्शल आर्ट प्रशिक्षक प्रियंका शर्मा का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर नगर निगम की सहायक नोडल खेल अधिकारी विजेता चौहान,क्रीड़ा भारती के महानगर मंत्री भारत जाजोरिया,सह मंत्री अमित तिवारी, रिश्केश वशिष्ठ,हेमंत त्रिवेदी,मुन्नासिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में दर्शकों ने उपस्थित रहकर नन्हे मुन्ने बच्चों का हैरत अंगेज प्रदर्शन देखा।कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा भारती के विभाग सह संयोजक गोविन्द मेहरोत्रा ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









