मेला में एकल, युगल, समूह नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल का आयोजन सम्पन्न

Jan 28 2023

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में एकल नृत्य प्रतियोगिता, युगल नृत्य प्रतियोगिता, समूह नृत्य प्रतियोगिता, क्लासिकल कैटेगरी का आयोजन शनिवार 28 जनवरी को दोपहर 11 बजे से ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के कला मंदिर पर किया गया। इस आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया की आयोजन में मुख्य अतिथि नीलिमा शिंदे अध्यक्ष महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी व विशिष्ट अतिथि गिरजा उपस्थित थी। निर्णायक मंडल में रैना बनर्जी, शिवा नायक, मुस्कान श्रीवास्तव, पल्लवी शर्मा थी। इस आयोजन को तीन आयु वर्ग में आयोजित किया गया था। इसमें वर्ग ए में 5 साल से 8 साल तक के बच्चे, वर्ग बी में 9 साल से 14 साल तक के बच्चे, वर्ग सी में 15 साल से ऊपर वाले बच्चों ने अपने मन पसंद गानों की प्रस्तुति डांस के माध्यम से दी।  इसमें क्लासिकल व सेंमी क्लासिकल गीतों पर डांस की प्रस्तुति दी। भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गय। विजेता व उप विजेता बच्चों को  बाल महोत्सव समापन अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।