मिष्ठान वितरण कर चित्राशों ने मनाया बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस का पर्व

Jan 28 2023

ग्वालियर। चित्रांश वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने पुरानी परंपरायों का पालन करते हुए त्योहार पर सभी का मुंह मीठा कराना चाहिए की तजऱ् पर शहर भर मे अलग अलग जगहों पर मिष्ठान वितरण किया गया। मिष्ठान वितरण के पूर्व सभी पद अधिकारी फ्लेग पॉइंट कटोरताल इकठ्ठे हुए और राष्ट्र गान गाकर झंडे को सलामी दी।
चित्रांश वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि हम सभी ने सनातनी परंपरायों का पालन करते हुए त्योहारों को मानने और एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए मिलने की परंपरा का पालन करते हुए शहर भर मे स्लम बस्तियों एवं माधव अंधाश्रम नाका चंद्रवदनी पर दिव्यांग किशोरों के बीच जाकर उन सभी का मुंह मीठा कराया और सभी को बसंत पंचमी पर्व एवं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी। 
इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों ने फ्लैग पॉइंट कटोरताल पर एकत्रित होकर राष्ट्र गान गाया और भारत माता के जयकारे लगाते हुए तिरंगे को सलामी दी और फ्लैग पॉइंट पर मौजूद सभी नागरिकों का मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया। इसके बाद शहर भर कि स्लम बस्तियों मे जाकर वहा पर निवासरत जनों को लड्डू खिलाकर और देकर दोनो पर्वो की शुभकामनाएं दी और उनके बच्चों के बीच समय देकर उनकी परेशानियां जानी तथा उनके निदान की व्यवस्था भी की। 
इस दौरान चित्रांशों द्वारा 65 किलो लड्डू का वितरण किया गया। इसमे सभी पदाधिकारियों ने प्रत्यक्ष रूप से या कुछ ने अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता बनाई। इस अवसर पर चित्रांश के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव अमन श्रीवास्तव, संभागीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, जिला सचिव शिवम् श्रीवास्तव, जिला मंत्री आशीष श्रीवास्तव बैंक कॉलोनी, रवि अष्ठाना, संजय बंसल, निशांत श्रीवास्तव, भानु कुशवाह सहित अन्य पद अधिकारी मौजूद रहें।