हवन की पूर्णाहूति व भंडारे के साथ रामकथा का समापन

Jan 28 2023

ग्वालियर। पारस विहार कॉलोनी स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर में चल रही सात दिवसीय संगीतमयी श्री रामकथा का समापन हवन की पूर्णाहुति व भंडारे के साथ हुआ। इसमें सुबह पारीक्षित सुनीता-रमेश मुदगल के साथ राजकुमार पांडे, राकेश नायक, मुकेश दुबे, जयदीप सिकरवार, हर्ष दंडोतिया, देवेन्द्र नायक व मीडिया प्रभारी कपिल भार्गव आदि श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ कुंड में आहुति दी गई। वहीं दोपहर बाद भंडारे का प्रसाद बांटकर पुण्य कमाया। इस मौके पर कथावाचक पं. भगवत स्वरूप शास्त्री ने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है।